मन की जादुई शक्ति । Magical Power of Mind.

 हेल्लो दोस्तों।

मेरे ब्लॉग माइंडस्कूल में एक बार फिर आपका स्वागत है।

 मन की सैर करते करते आप कुछ नया तो जरूर सीख रहे होंगे। है ना ?

आप लोगों के कमेंट को पढ़कर बहुत खुशी मिलती है कि आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है। उसके लिए दिल से धन्यवाद

मन की जादुई शक्ति -



आज मन के चार चमत्कारों के विषय में जानेंगे। 

1. टेलीपैथी

2. टेलीकायनेसिस

3. प्रीकोग्निशन

4. परसेप्शन

1. टेलीपैथी में एक इंसान हजारों किलो मीटर दूर दूसरे इंसान से बिना किसी साधन के अपने मन बात पहुंचा सकता है या यूं कहें विचारों का आदान प्रदान कर सकता है। 

उदाहरण - रेकी हीलिंग में ऐसा होता है कि बिना किसी व्यक्ति से मिले भी दूर बैठे इंसान को मन से स्वस्थ होने का विचार भेजा जाता है और लोग स्वस्थ हो भी जाते हैं या आपने अपने मन में जो खाना खाने का सोचा होगा वही खाना आपके घर में बना हो।


2. टेलीकायनेसीस में एक इंसान बिना किसी चीज को स्पर्श किए भी उसमें  परिवर्तन ला सकता है जैसे कि- किसी ऑब्जेक्ट को उठाना या फिर मूव कराना।

उदाहरण - जिस प्रकार रिमोट कंट्रोल के द्वारा आप बिना टीवी को स्पर्श किए भी चैनल को बदल सकते हैं न। ठीक इसी प्रकार हमारा मन भी कर सकता है। आपने देखा होगा कि बिना छुए ही कोई व्यक्ति चश्मा को पलट देता है।


3. प्रिकोग्निशन  में आपके जीवन में घटने वाली घटना का पता चल जाना या आप किसी समस्या को सुलझाना चाहते हैं उसका हल अचानक आपके मन में फ़्लैश (कौंध) कि तरह दिखना ।

उदाहरण -  स्ट्रेडोनीज को बेंजीन स्ट्रक्चर का फ़्लैश आया था कि एक सांप अपने पूंछ को खा रहा है यहीं से गोलाकार स्ट्रक्चर का विचार आया था। है ना कमाल हमारा मन ?


4. परसेप्शन - इसे हम ई एस पी भी कहते हैं। इसमें आपको किसी व्यक्ति, वस्तु या जगह के बारे में कुछ सकारात्मक या नकारात्मक आभास होने लगता है। 

उदाहरण - आपने कुछ बच्चों को देखा होगा की उनके आंखो के उपर काली पट्टियां बंधी होती है फिर भी वे आसानी से किताब पढ़ सकते  हैं , रंगों का पहचान सकते हैं या आपके बॉडी को स्कैन कर सकते हैं ।


तो दोस्तों अपने जाना की मन कितना अद्भुत है। इसलिए तो कहा गया है आपके मन के अंदर ही सारा ब्रह्माण्ड है। आपका भूत, भविष्य सब कुछ इसमें समाहित है। बस जरूरत है इसे जानने की। इनपर यकीन करने की।

आगे के ब्लॉग में और भी काफी इंटरेस्टिंग चीजें आप जानने वाले हैं।

आप इस ब्लॉग को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि अन्य लोग भी इसका लाभ के पाए। 

आज का ब्लॉग आपको कैसा लगा कमेंट करना ना भूले

आपका बहुत बहुत धन्यवाद्।

टिप्पणियाँ

  1. वाह! बहुत ही खूबसूरत टाॅपिक पर बहुत ही सटीक जानकारी सर जी....👌🌹

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें