मन और स्वास्थ्य।
नमस्कार दोस्तों माइंडस्कूल ब्लॉग में एक बार फिर आपका स्वागत है।
दोस्तों मन की क्षमता अनंत है। प्रो. विलियम जेम्स के अनुसार 20 वीं सदी की सबसे बड़ी खोज मन के क्षेत्र में हुई है।
ऐसा नहीं है कि मन कोई नई चीज है। सदियों से लोगों ने ऋषियों ने, महर्षियों ने व अनेक महापुरषों ने मन की विशालता व इसके चमत्कारी गुणों के बारे में बहुत कुछ बताया है।
पर आज के लोग वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चीजों को देखते हैं इस लिए जब विज्ञान के स्तर पे कुछ बातें बताई जाती है तो उसे सर्व सम्मति मान ली जाती है।
मन और स्वास्थ्य
क्या आपको पता है मन का प्रभाव हमारे तन पे पड़ता है?
आज पूरे विश्व में अनेकों अनेक लोग है जिन्होंने अपनी मानसिक शक्ति के द्वारा खुद को असाध्य बीमारियों से बचाया है। कई ऐसे लोग हैं जो कैंसर, डायबिटीज़ ना जाने कितने बीमारियों को हराया है।
दोस्तों हमारा मन एक मास्टर हिलर, एक मास्टर सर्जन है। पर कईयों को ये पता ही नहीं है।
दोस्तों मेरे यूट्यूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें व वीडियो को देखें।
कारण - मन के बारे में जागरूकता की कमी।
अपने गौर किया होगा जब आप दाढ़ी बनाते होंगे तो कभी कभी कट हो जाता होगा तो क्या आप मेडिसिन लेते हैं ? डॉक्टर को दिखाते हैं ? नहीं न?
कौन इसे ठीक करता है? आपका मन।
या कई बार चलते फिरते किसी चीज से ठोकर लग गई हो या खरोच आ गई हो तो उस समय भी बिना किसी दवाई व उपचार के ही वो ठीक हो गया होगा।
आखिर कैसे? - आपके मन के द्वारा।
मन को सारी चीजें पता है शरीर के किस हिस्से में हीलिंग की जरूरत है। वो अपने आप उसका इलाज कर देता है।
दोस्तों आज पूरी दुनिया में जितने भी लोग बीमार हैं उनमें से 80% लोग बीमार हैं ही नहीं।
आप सोच रहे होंगे - ये क्या बेकार की बातें मैं कर रहा हूं।
सच में आज 80% लोग तन की बीमारी नहीं मन की बिमारी से ग्रसित हैं चाहे वो छींक या खांसी हो या कोई गंभीर बिमारी?
यही कारण है कि कई बार डॉक्टर से दिखाने के बावजूद, कई बार दवाई खाने के बावजूद आपकी समस्या कम नहीं होती होंगी। और आपको लगता होगा कि डॉक्टर ठीक नहीं है या दवाई ठीक नहीं है।
पर ऐसा नहीं है। समस्या तो मन की है तन की नहीं।
आप अगर मन को अच्छी तरह से जान लें तो अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं।
माइंडस्कूल आपको अपने मन को समझने में मदद करने वाली है।
आज के लिए इतना ही।
आप इसी तरह मेरे ब्लॉग को पढ़ें और शेयर करें।
आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद्।

शानदार सर, वास्तव में मन ही हमारे जीवन का कंट्रोलर होता है। यह हमारा चमत्कारी जिन्न है
जवाब देंहटाएंहमारा मन ही हर चीज को Control करता है। हम अगर Positive सोचेंगे तो Positive और अगर Negative सोचेंगे तो Negative होगा। बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति सर......👌🌹
जवाब देंहटाएंजैसे अन्न वैसा मन।जैसा मन वैसा तन।
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर प्रस्तुति।