चेतन व अवचेतन के कार्य और उनके क्षमता
दोस्तों #माइंडस्कूल के इस ब्लॉग में एक फिर आपका स्वागत है।
आज हमलोग मन के बारे में कुछ और सीखते हैं।
मन- मन एक प्रकार की ऊर्जा है। या यूं कहे तो मन एक अदृश्य शक्ति है जो आपके पूरे जीवन को नियंत्रित करती है साथ ही साथ आपके माध्यम से आपके आस पास की चीजों को प्रभावित करती है।
इसकी शक्ति व क्षमता से तो आप अवगत हो ही चुके होंगे। अगर नहीं तो मेरे पहले वाले ब्लॉग को जरूर पढ़ें।
मन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं -
1. चेतन मन 2. अवचेतन मन
चेतन मन की क्षमता व कार्य - दोस्तों चेतन मन के पास केवल 10% क्षमता होती है। और मजे की बात ये है कि इस 10% का महज 10%-20% का प्रयोग ही हम सब कर पाते हैं।
चेतन मन के कार्य -
हमारा चेतन मन विचारों कि खान है जिसमें सकारात्मक व नकारात्मक दोनों ही प्रकार के विचार यहीं से पैदा लेते हैं।
चेतन मन एक लॉजिकल माइंड है इसी के कारण आप तर्क वितर्क कर पाते हैं।
चेतन मन के अंदर ही निर्णय लेना व प्लान बनाने के क्षमता होती है।
चेतन मन केवल जाग्रत अवस्था में ही कार्य करता है।
चेतन मन लक्ष्य निर्धारित करता है।
चेतन मन शब्दों कि भाषा समझता है।
अवचेतन मन की क्षमता व कार्य
अवचेतन मन के पास 90% क्षमता होती है और उसका महज 2-5% क्षमता का ही प्रयोग हम लोग कर पाते हैं।
अवचेतन मन इमोशन और तस्वीर की भाषा समझता है।
अवचेतन मन हमारा क्रिएटिव माइंड है यहीं से दुनिया की सारी चीजों का निर्माण होता है चाहे वो कोई रचना हो, गीत हो , धुन हो, आविष्कार हो या कुछ भी।
अवचेतन मन 24 घंटा व सालों साल काम करता है आप सोए है या जगे हुए अवचेतन मन हमेशा कार्य कर रहा होता है। आपके शरीर की सारी गतिविधि को यही नियंत्रित करता है।
अवचेतन मन एक चमत्कारी मन है इसका उपयोग कर आप अपने जीवन में चमत्कार कर सकते हैं। आज हजारों लोग अवचतेन मन का प्रयोग कर अपने जीवन में एक सफल व समृद्ध जीवन जी रहे हैं।
अवचेतन मन आपके सभी लक्ष्यों को पूरा करता है भले ही आप बचपन में ही क्यों ना कोई लक्ष्य बनाए हों।
अवचेतन मन में आपके भूत व वर्तमान की सारी मेमोरी होती है।
दोस्तों आज आपने चेतन व अवचेतन मन के विषय में जाना । उम्मीद है आपको पसंद आया होगी।
मन से संबंधित सेशन व ट्रेनिंग के लिए आप हमें मेसेज कर सकते हैं।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद् मेरे ब्लॉग को पढ़ने, कमेंट करने व शेयर करने के लिए।


This is the best blog, found in my consciousness....really appreciable.👍🙏😃
जवाब देंहटाएं